हॉकी यूथ ओलम्पिक (5 ए साइड हॉकी) : महिला टीम भी सेमीफाइनल में

ब्यूनस आयर्स, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक के 5 ए साइड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में कदम रखा।

भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ में एक गोल जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे।

भारत के लिए लालरेमसियामी ने 10वें, टेटे सलीमा ने 14वें और बलजीत कौर ने 14वें मिनट में गोल किए।

महिला टीम से पहले भारतीय पुरुष टीम भी पोलैंड की पुरुष टीम को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493