भुवनेश्वर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने रविवार को ओडिशा हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिए टिकट बिक्री की घोषणा की है।
इस उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवम्बर को होगा और विश्व कप की शुरुआत 28 नवम्बर को होगी।
इस टूर्नामेंट में शीर्ष-16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी और इसके सभी मैच कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
जनता की मांग को देखते हुए टूर्नामेंट के टिकट ‘टिकटजीनी’ वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
ओडिशा हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां प्रस्तुति देने वाली हैं।
उद्घाटन समारोह के लिए ऑनलाइन टिकट लेने की प्रक्रिया 22 नवम्बर से कलिंगा स्टेडियम के चार नम्बर गेट से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, शहर के कई अन्य इलाकों में भी इसकी टिकट बिक्री होगी।
कटक में कई स्थानों से प्रशंसक टिकटों के लिए प्रतिदान केंद्रों का चुनाव कर सकते हैं। विश्व कप के मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath