भुवनेश्वर, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान हॉकी टीम के प्रमुख कोच तौकीर डार ने पुरुष हॉकी विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में हार के बावजूद टीम की तारीफ की है।
पकिस्तान को यहां कलिंगा स्टेडियम में विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को जर्मनी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
डार ने मैच के बाद कहा, ” मैं खुश हूं कि लड़कों ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी पहली बार विश्वकप में खेल रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “टीम के युवा खिलाड़ी मैच दर मैच सुधार कर रहे हैं और एक बार जब वे गोल करना शुरू कर देंगे तो मैच का परिणाम अलग होगा।”
कोच का मानना है कि टीम ने पहले हाफ में जर्मन आक्रमण का बखूबी जवाब दिया और खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
डार ने कहा, “हम यहां शानदार हॉकी खेलने आए हैं। कुल मिलाकर यहां का होटल और मैदान काफी अच्छा है।”
dharmpath.com dharmpath