बर्लिन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। निको शुल्ज ने टीएसजी 1899 हॉफेनहेम के साथ करार कर लिया है।
इससे पहले वह बोरूसिया मोंचेनग्वादबाक के लिए खेल रहे थे। दोनों जर्मन लीग क्लबों ने इस स्थानांतरण की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 24 साल के शुल्ज ने हॉफेनहेम के साथ तीन साल का करार किया है। वह इस करार के बाद 2020 तक क्लब में बने रहेंगे।
शुल्ज जर्मन लीग क्लब हेर्था बर्लिन की यूथ अकादमी के प्रॉडक्ट हैं। 2010 में वह जर्मनी की सीनियर टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे।
बीते दो साल से वह हालांकि चोट से परेशान रहे हैं। इस कारण वह अधिकांश समय बेंच पर ही बिताने को मजबूर हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath