हॉरर कॉमेडी का निर्माण करेंगे रेयान रेनॉल्ड्स

लॉस एंजेलिस, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स हॉरर फिल्म ‘द पेशंट हू नियर्ली ड्रॉव मी आउट ऑफ मेडिसीन’ का निर्माण करेंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ट्वेंथिंथ सेंचुरी फॉक्स ने ‘द पेशंट हू नियर्ली ड्रॉव मी आउट ऑफ मेडिसीन’ के अधिकार खरीदने और वर्टिगो एंटरटेंमेंट स्थापित करने के लिए न्यू रीजेंसी के साथ साझेदारी की है।

रेनॉल्ड्स, रॉय ली और जॉन बर्ग के साथ वर्टिगो के माध्यम से अपने मेक्सिमस प्रोडक्शन कंपनी के जरिए परियोजना का निर्माण करेंगे।

यह उपन्यास ‘द पेशंट हू नियर्ली ड्रॉव मी आउट ऑफ मेडिसीन’ जैस्पर डेविट द्वारा लिखित है। यह मूल रूप से रेडडिट नो स्लीप पर प्रकाशित हुआ। यह एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर पर आधारित है, जो एक रहस्य सुलझाने और सबसे ज्यादा बीमार मरीज को स्वस्थ करने की कोशिश करता है।

रेनॉल्डस केवल निर्माता के रूप में इससे जुड़े हैं। अभी किसी भी कलाकार या निदेशकों को नहीं लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493