हॉरर फिल्मों में हाथ आजमाएंगे आदी

चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो के रूप में नजर आ चुके आदी साईं कुमार आगामी तेलुगू हॉरर फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

इस फिल्म के साथ लोकप्रिय टेलीविजन एंकर प्रभाकर पोडकंदला निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के ट्रेलर में हॉरर तत्व हैं और आदी इसके लिए उत्साहित हैं, क्योंकि इस शैली में उनकी पहली फिल्म होगी और वह फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं।”

‘सर्वर सुंदरम’ और ‘सक्का पुद्दु पुद्दु राजा’ जैसी तमिल फिल्मों में अभिनेता संथानम के साथ नजर आ चुकीं मराठी अभिनेत्री वैभवी शांडिल्य इस फिल्म की नायिका होंगी और वह तेलुगू फिल्म उद्योग में पहली बार कदम रख रही हैं।

सूत्र ने कहा, “कई नायिकाओं की प्रोफाइल देखने के बाद निर्देशक का मानना है कि वैभवी इस किरदार में फिट हैं। उन्होंने महसूस किया कि भरतनाट्यम और कथक की विशेषज्ञता उनकी भूमिका के लिए उपयोगी होगी। शूटिंग के 10 दिन पहले ही पूरे हो चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493