हॉरर फिल्म में तेलुगू निर्देशक संग काम करेंगे अमेरिकी कलाकार

हैदराबाद, 25 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक उमेश शिरुपल्ली की आगामी हॉरर बहुभाषी फिल्म ‘फियर द फियर’ में अमेरिका के रंगकर्मी और टेलीविजन कलाकार प्रमुख भूमिका में होंगे। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में होगी।

उमेश फिल्म का निदेशन और निर्माण कर रहे हैं, उन्होंने आईएएनएस को बताया, “यह पहली फिल्म होगी जो एक ही कहानी के साथ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए होगी। इसे विभिन्न संस्करणों में बनाने की बजाय हम संवेदनशीलता भाषा में अलग अभिनेताओं के साथ एक साथ शूट करने की योजना बना रहे हैं।”

फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जोनास बररन्का, कैरोलिन कतिलो, सैंड्रा बेट्स, टॉमी वॉकर और लौरा पेल्लोगिओ को एक साथ कास्ट किया गया है।

उन्होंने कहा, “अमेरिकी कलाकार पहले से भारत के रास्ते पर हैं। हम रामोजी फिल्म सिटी में रविवार से शूटिंग शुरू करेंगे। ज्यादातर फिल्म की शूटिंग रामोजी स्टूडियो में होगी। इसके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को ऊटी में शूट करने की योजना है।”

फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म डरावनी होगी, मगर अलग अवधारणा के साथ।

उन्होंने बताया, “हम 25 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिग खत्म करने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो फिल्म अलगे साल मार्च या अप्रैल में प्रदर्शित की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493