हॉर्नबिल महोत्सव में प्रस्तुति देना सम्मान की बात : कैलाश खेर

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार कैलाश खेर ने बताया कि वह दूसरी बार हॉर्नबिल फेस्टिवल का हिस्सा बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

कैलाश ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वह 1 दिसंबर को नागालैंड में महोत्सव में उपस्थित होंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “सम्मान और गौरव के साथ, यह लगातार दूसरी बार है, जब हॉर्नबिल फेस्टिवल में शिरकत करूंगा। 1 दिसंबर को संगीत के लिए प्यार, नागालैंड के लिए प्यार, पूवरेत्तर के लिए प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493