हॉलीवुड निर्माताओं को पसंद नहीं केंडल?

लंदन, 26 मई (आईएएनएस)। ऐसा लगता है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर पसंद नहीं हैं। बताया जाता है कि 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने कथित तौर पर उनकी अनदेखी की, जो वहां इस कोशिश में थीं कि किसी फिल्म निर्माता की नजर उन पर पड़े और वे उन्हें अपनी फिल्म में ले लें।

केंडल (19) अपनी साथी मॉडल गिगी हादिद के साथ समारोह में गई थीं, जिनका कार्दशियां परिवार से अच्छा संबंध है। केंडल को उम्मीद थी कि गिगी की जान-पहचान का फायदा उन्हें भी मिलेगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि निर्माताओं ने केंडल की बजाय गिगी को तवज्जो दी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “कई निर्माताओं को लगा कि वे गिगी को किसी फिल्म में ले सकते हैं और उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा।”

सूत्र ने कहा, “गिगी प्यारी हैं। केंडल को खुद को साबित करने के लिए काफी काम करना पड़ेगा, क्योंकि निर्माताओं को लगता है कि केंडल को किसी भी चीज में लेने के बाद उन्हें नुकसान हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493