हॉलीवुड से दूरी बनाना चाहती थीं निकोल किडमैन

लॉस एंजेलिस, 25 जून (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन भले ही टेलीविजन धारावाहिक ‘बिग लिट्ल लाइस’ में वापसी का लुफ्त उठा रही हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वह करीब एक दशक पहले हॉलीवुड से दूरी बनाना चाहती थीं।

वेबसाइट डेलीमेल ‘डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 50 वर्षीया अभिनेत्री ने शुक्रवार को डेली टेलीग्राफ के साथ एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया।

वर्ष 2008 के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन दिनों मैं बच्ची की मां बनने वाली थी और इसलिए अभिनय से दूरी बनाना चाहती थी। इसके लिए मैंने बहुत कुछ किया।”

हालांकि, अभिनेत्री को उनकी मां जेनेल्ली ने इसी पेशे में बने रहने के लिए राजी कर लिया।

‘बिग लिट्ल लाइस’ का प्रसारण सितंबर में स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493