हॉलीवुड स्टंटमैन ने तापसी को सिखाए स्टंट

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ में मारधाड़ वाले दृश्य करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई और इसकी वजह हॉलीवुड स्टंटमैन और स्टंट निर्देशक सीरील राफेली हैं, जिन्होंने उन्हें बेहतर तरीके से स्टंट करना सिखाया।

‘द इनक्रेडिबल हल्क’, ‘द ट्रांसपोर्टर’ और ‘हिटमैन’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले राफेली को ‘नाम शबाना’ में तापसी को मारधाड़ वाले दृश्यों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें अक्षय कुमार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

राफेली के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर तापसी ने एक बयान में कहा, “स्टंट को लेकर उनमें जुनून है। उन्होंने मारधाड़ वाले दृश्य करने में मुझे सहज बनाया। वह न सिर्फ अच्छे स्टंट निर्देशक, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षक भी हैं।”

तापसी के अनुसार, “उन्हें पता है कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से किस प्रकार प्रेरित करना है कि वह प्रभावी तरीके से दृश्य कर पाए। उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।”

यह फिल्म 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493