हॉलीवुड स्टार बर्ट रेनॉल्ड्स का निधन

लॉस एंजेलिस, 7 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड मेगास्टार बर्ट रेनॉल्ड्स का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

सीएनएन ने अनुभवी अभिनेता के एजेंट टॉड आइजनर के हवाले से कहा, ‘स्मोकी एंड द बैंडिट’ और ‘बूगी नाइट्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अपने हैंडसम लुक के लिए लोकप्रिय बर्ट रेनॉल्ड्स का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उन्हें हॉलीवुड का सेक्स सिंबल माना जाता था। वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके थे। उन्होंने फ्लोरिडा में बर्ट रेनॉल्ड्स इंस्टीट्यूट फॉर फिल्म एंड थिएटर की स्थापना की थी।

वह एक्शन से लेकर हास्य सभी तरह की शैली की फिल्में कर चुके हैं। 1996 की फिल्म ‘स्ट्रिपटीज’ में डेविड डिल्बेक काफी चर्चित हुआ था। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन उन्हें इसमें उनकी कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी सराहा गया था।

रेनॉल्ड्स ने हाल के वर्षो में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493