लिस्बन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाली फुटबाल क्लब बेनफिका ने एफसी ट्वेंटे के विंगर बिलाल ओल्ड चिक के साथ करार की घोषणा की है।
लिस्बन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाली फुटबाल क्लब बेनफिका ने एफसी ट्वेंटे के विंगर बिलाल ओल्ड चिक के साथ करार की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह करार पांच सत्रों के लिए हुआ है। चिक फ्री ट्रांसफर एजेंट के रूप में किसी भी क्लब के साथ करार के लिए तैयार थे।
हॉलैंड के शहर रूसेंडाल में जन्मे चिक के पास नीदरलैंड्स और मोरक्को की दोहरी नागरिकता है। उन्होंने मई 2014 में ट्वेंटे के साथ अपना पेशेवर करियर शुरू किया था।
बीते सत्र में चिक ने डच लीग में 18 मैच खेले थे और एक गोल किया था।
डच अंडर-19 टीम के सदस्य चिक जुलाई में ग्रीस में आयोजित यूईएफए यूरोपीयन चैम्पियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath