होंडा कार्स की बिक्री बढ़ी

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। महंगी श्रेणी की कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने सोमवार को कहा कि मई महीने में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री एक फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने मई 2015 में 13,431 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 13,362 थी।

कंपनी ने कहा कि उसकी होंडा सिटी कार 7,562, अमेज 3,699 और एसयूवी वाहन सीआर-वी 48 की संख्या में बिकी।

कंपनी ने मई में 655 कारों का निर्यात किया।

अप्रैल-मई अवधि में कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर सात फीसदी अधिक कारें बेचीं। कंपनी ने इन दो महीनों में 26,067 कारें बेची, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह संख्या 24,402 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493