एडिलेड, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इडेमित्सू होंडा रेसिग इंडिया टीम के अनीश डी. शेट्टी ने शनिवार को एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के दूसरे दौर में पहला अंक हासिल किया। वह 250 सीसी मोटरसाइकल पर सवार थे।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रिड से 19वें पायदान पर रेस की शुरुआत करने वाले अनीश पहली बार शीर्ष 15 चालकों में जगह बनाने में कामयाब रहे।
अनीश ने आस्ट्रेलिया में सत्र की पहली रेस में यह अंक हासिल किया। उनका सर्वश्रेष्ठ लैप टाइम 2:11:953 सेकेंड रहा और उनकी शीर्ष गति 197 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
इस बीच, राजीव सेतु को तीसरी प्रैक्टिस रेस में चोट लग गई।
जापान के ताइगा हाडा पहले पायदान पर रहे। वह सुपरस्पोर्ट 600 सीसी मोटरसाइकल पर सवार थे।
dharmpath.com dharmpath