होंडा ने गाजियाबाद में सेकेंड हैंड बाइक शोरूम ‘बेस्ट डील’ शुरू की

गाजियाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. ने शनिवार को गाजियाबाद के पहले होंडा प्रमाणित सेकेंड हैंड बाइक शोरूम ‘बेस्ट डील’ का उदघाटन किया।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि असंगठित और अव्यवस्थित दोपहिया बाजार में सक्रियता लाने के उद्देश्य के साथ ‘बेस्ट डील’ में उन ग्राहकों के लिए होंडा मॉडल के उत्पादों की खास पेशकश होगी, जो विश्वसनीय सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं।

‘बेस्ट डील’ ग्राहकों को किफायती दाम पर होंडा 2-वीलर खरीदने का मौका देने के अलावा, उन्हें अपने पुराने 2-वीलर को बदल कर नए या फिर होंडा द्वारा प्रमाणित सेंकेंड हैंड दोपहिया वाहन खरीदने करने की सुविधा भी मिलेगी।

‘बेस्ट डील’ में ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उन्हें सेकेंड हैंड गाड़ी बेचने वाले वाहन मालिक के दस्तावेजों की जांच और नए ग्राहक के लिए वाहन ओनरशिप का जल्द ट्रांसफर का भरोसा भी दिया जाता है।

होंडा की इस पहल का उद्देश्य सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन के बाजार को एक व्यवस्थित ढांचा प्रदान करना है। इस क्षेत्र में संचालन करने वाली होंडा भारत की एकमात्र दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “हमने यह महसूस किया है कि पिछले एक दशक के दौरान दोपहिया वाहन बदलने के चलन में भारी कमी आई है। ग्राहकों की बदलती आदतों के हिसाब से हमें भविष्य में सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं नजर आती हैं। इसे देखते हुए हम ‘बेस्ट डील’ आउटलेट्स के नेटवर्क का विस्तार करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493