नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एविएटर, एक्टिवा 125 और ग्रेजिया के 56,194 वाहनों को जांच के लिए वापस मंगाया है। जरूरत पड़ने पर कंपनी एक दंदिग्ध पुर्जे को बदल सकती है।
एचएमएसआई के अनुसार, इन गाड़ियों की फ्रंट फॉर्क में बोल्ट फ्लेंज 10एक्स42 में अत्यधिक कठोरता की एक संदिग्ध समस्या का पता चला है।
कंपनी ने 31 मार्च को एक बयान में कहा, “अपने ग्राहकों की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए होंडा एहतियातन सात फरवरी, 2018 से 16 मार्च के बीच बने इन मॉडलों की समीक्षा करेगी।”
बयान के अनुसार, “कंपनी जरूरत पड़ने पर संदिग्ध पुर्जे को बिना किसी शुल्क के बदल देगी।”
dharmpath.com dharmpath