होंडा लीवो दो नए रंगों में लांच

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर प्रा. लिमिटेड ने शुक्रवार को 110 सीसी मोटरसाइकल ‘लीवो’ के लांचिंग की पहली सालगिरह के अवसर पर इसे दो नए आकर्षक रंगों ‘इम्पीरियल रेड मैटेलिक’ और ‘मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक’ में बाजार में उतारा।

इस बारे में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) वाय. एस. गुलेरिया ने बताया, “पिछले 12 महीनों में लीवो ने शानदार प्रदर्शन किया है, बावजूद इसके कि 100-110 सीसी सेगमेन्ट नकरात्मक दौर से गुजर रहा था। एक साल में 2.5 लाख मोटरसाइकल की बिक्री के साथ लीवो इस सेगमेन्ट मंे होण्डा की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बन गई है और अब नए आकर्षक रंगों में पेश की गई लीवो अपने स्पोर्टी लुक के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।”

लीवो अब 6 शानदार रंगों- इम्पीरियल रैड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, एथलेटिक ब्लू मैटेलिक, पर्ल अमेजिंग व्हाईट, सनसेट ब्राउन मैटेलिक और ब्लैक में उपलब्ध है तथा दो वेरिएन्ट्स सेल्फ-ड्रम-एलॉय एवं सेल्फ-डिस्क-एलॉय में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493