होंडुरास में सड़क दुर्घटना, 17 मरे

समाचार पत्र ला प्रेनसा के मुताबिक, यह दुर्घटना टेगुसिगाल्पा को दक्षिणी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई जिसमें 17 लोगों की जानें गई। यह दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि 14 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रक को बस के ऊपर पलटे हुए देखा जा सकता है।

सार्वजनिक बस में लगभग 60 यात्री सवार थे जिसमें सैन मिगुलिटो के महापौर का बेटा भी था। वीडियो फुटेज में बचावकर्मियों को घायलों को एंबुलेंस में ले जाते देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493