होंस होंगे सीए चयन समिति के प्रमुख

सिडनी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को ट्रेवर होंस को चयनसमिति का प्रमुख बनाया है। वहीं पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल को चयन समिति में शामिल किया है।

यह दोनों नियुक्तियां अंतरिम तौर पर की गई हैं।

रोड मार्श के मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ने के बाद यह पद खाली था। मार्श ने आस्टेलिया के लगातार खराब फॉर्म के कारण अपना पद से इस्तीफा दे दिया था।

होंस, मार्श की अध्यक्षता वाली चयनसमिति का हिस्सा थे। वह 2014 से समिति में शामिल हैं।

होंस इससे पहले भी 1993 से 2006 तक चयनसमिति में रह चुके हैं, जिसमें से 10 साल उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम किया था।

चैपल भी दो बार चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं। वह अपने संन्यास के बाद 1984 से 1988 और 2010 से 2011 तक चयनसमिति में थे।

सीए के चेयरमैन डेविड पीवर ने कहा, “यह बेहद जरूरी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का चुनाव करे। ट्रेवर के पास चयनकर्ता के तौर पर काफी अनुभव है। जब तक हम रोड के विकल्प का स्थायी चुनाव नहीं करते वह इस पद पर काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493