नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध हिंदी नाटक ‘बात बात में बिगड़े हालात’ पर आधारित समीर इकबाल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘होटल ब्यूटीफुल’ को दुनियाभर में 2016 के शुरुआत में रिलीज किया जाएगा।
इकबाल पटेल ने एक वक्तव्य में कहा, “आखिर इंतजार समाप्त हुआ। नाटक को काफी सराहना मिली थी। मैं चाहता हूं कि फिल्म को भी उसी प्रकार सराहना मिले। “
‘होटल ब्यूटीफुल’ में रेजिथ मेनन, जॉनी लिवर, ब्रिजेंद्र काला, इमाम सिद्धकी, आइशा फरेर, रोहित खुराना, सागरिका छेत्री, शुभा राजपूत, शांति संदीप घोष और अनु वाल्हे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण हो चुका है। अंब्रेला फिल्म कॉरपोरशन और मैडहायर फिल्म कॉरपोरेशन के बैनर तले इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
‘होटल ब्यूटीफुल’ के बाद इकबाल पटेल अपनी नई कहानी ‘टाटा गुडबाय’ पर काम करेंगे।
dharmpath.com dharmpath