होमी अदजानिया की अगली फिल्म में होंगे सुशांत, इरफान

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार होमी अदजानिया की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान एक साथ नजर आएंगे।

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार होमी अदजानिया की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान एक साथ नजर आएंगे।

ऐसी खबर थी कि होमी की अगली फिल्म में कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत होंगे। वहीं अदजानिया ने गुरुवार को कहा, “बहुत-सी अफवाहें हैं। इरफान और सुशांत मेरी अगली फिल्म में होंगे। फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है।”

सुशांत ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या स्क्रिप्ट है आपके और मेरे पसंदीदा इरफान खान के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं है।”

सुशांत जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आएंगे। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493