दमिश्क, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से देश के होम्स प्रांत में हुए घातक आत्मघाती हमले की निंदा करने का आग्रह किया है। इस हमले में 42 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी सना की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को बर्बर कहकर निंदा की थी। ये हमले होम्स की दो खुफिया एजेंसियों के मुख्यालय में हुए थे।
सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से इन हमलों की निंदा करने का आह्वान किया था।
गौरतलब है कि होम्स के दो सुरक्षा मुख्यालयों में छह आत्मघाती बम विस्फोट हुए थे, जिनमें 42 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में ज्यादातर सुरक्षाकर्मी थे।
स्टेट टीवी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन अलकायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट ने इन सिलसिलेवार बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath