होली पर फिल्मी सितारों ने दी रंगभरी बधाईयां

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और जूही चावला जैसे बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सितारों ने लोगों से रंगों के त्योहार को सुरक्षित और खुशी से मनाने का आग्रह किया।

सितारों ने ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दी।

अमतिाभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, “होली की शुभकामनाएं.. जिंदगी के रंग हमेशा आपके भीतर रहें।”

अनुपम खेर ने कहा, “सभी को होली की शुभकामनाएं। ईश्वर आप सभी की जिंदगियों को को खुशियों, शांति और सद्धभाव के रंगों से भरें।”

अक्षय कुमार ने लिखा, “इस होली पर दयालु बनें, जानवरों पर रंग न फेंके।”

जूही चावला ने कहा, “यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, वसंत के आगमन, सर्दियों के अंत और कई लोगों से मिलने के उत्सव का दिन है। त्योहार पर खेलें और हंसे, भूलें व माफ करें और टूटे रिश्तों को जोड़ें। आप सभी को होली की बहुत बधाई! मुझे आशा है कि आपको याद होगा, किसी प्लास्टिक के गुब्बारे का प्रयोग नहीं करें।”

विवेक ओबराय ने कहा, “सभी को होली की बधाई, ईश्वर आपको खुशी, आनंद और प्यार के सभी रंग उपहार दें। पानी बचाएं, सुरक्षित रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493