लंदन, 1 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल के डिफेंडर रोब होल्डिंग ने अपने क्लब के साथ एक नया दीर्घकालीन करार किया है। क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
22 साल के होल्डिंग, बोल्टन वांडर्स से जुलाई 2016 में आर्सेनल से जुड़े थे। उन्होंने 2016-17 सीजन में लिवरपूल के खिलाफ क्लब के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने तब से लेकर अब तक 42 मैच खेले हैं।
होल्डिंग ने पिछले साल चेल्सी के खिलाफ एमीरेट्स एफए कप जिताने में अपनी टीम की मदद की थी।
क्लब ने यह नहीं बताया है कि उनका नया करार कितने वर्षों के लिए हैं।
आर्सेनल क्लब की ओर से एक बयान में कहा गया है, ” नए अनुबंध के लिए हम रोब को बधाई देना चाहते हैं। आने वाले वर्षों में हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”
dharmpath.com dharmpath