मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार सुधीर मिश्रा इजरायली अपराध-थ्रिलर ‘होस्टेजेस’ के भारतीय रूपांतरण का निर्देशन करेंगे। इसमें रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा, परवीन डबास और दलीप ताहिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
आदित्य बिड़ला समूह का कंटेट स्टूडियो अप्लॉज एंटरटेंमेंट शो के भारतीय रूपांतरण पर काम कर रहा है। बनिजय एशिया द्वारा वेब श्रृंखला का निर्माण होगा।
मिश्रा ने कहा, “मैं अपनी प्रत्येक फिल्म/शो को पहली फिल्म/शो जैसा मानता हूं, जो मुझे कहानी को नए और ताजा नजरिए से देखने का मौका देता है। ‘होस्टेजस’ ऐसा ही एक उदाहरण है। मेरे नजर में परियोजना में शामिल प्रत्येक चीज, अभिनेता, निर्माता, लेखन, कैमरामैन और पूरी टीम सभी महत्वपूर्ण होते हैं।”
‘होस्टेजेस’ एक गहन मनोवैज्ञानिक अपराध-थ्रिलर है।
dharmpath.com dharmpath