ह्युंडई की नई एसयूवी वर्ष के उत्तरार्ध में

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसकी नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) कार ‘क्रेटा’ भारत में 2015 की दूसरी छमाही से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

कंपनी के मुताबिक, ह्युंडई ‘क्रेटा’ तेजी से बढ़ रहे वाहन श्रेणी में कंपनी के लिए काफी प्रभावशाली वैश्विक मॉडल साबित होगी। इससे कंपनी को नए और स्थापित अतंर्राष्ट्रीय बाजारों में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493