ह्युंडई की बिक्री 10.62 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि 2014-15 में उसकी कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 10.62 फीसदी अधिक रही।

कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 4,20,668 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 380,253 वाहन बिके थे।

कंपनी के बिक्री और विपणन खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “कमजोर बाजार परिस्थिति में ह्युंडई ने किसी भी एक महीने की सर्वाधिक 39,525 वाहनों की बिक्री और किसी भी एक कारोबारी वर्ष में सर्वाधिक 4,20,668 वाहनों की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित किया।”

मार्च महीने में हालांकि कंपनी की बिक्री 3.8 फीसदी घटकर 49,740 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 51,708 थी।

मार्च में घरेलू बिक्री 12.9 फीसदी अधिक 39,525 रही, जो एक साल पहले 35,003 थी।

मार्च में निर्यात 38.9 फीसदी घटकर 10,215 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 16,705 वाहनों का निर्यात हुआ था।

कंपनी ने 2015-16 को चुनौती पूर्ण बताया।

श्रीवास्तव ने कहा, “उम्मीद है कि निवेश और रोजगार बढ़ाने का माहौल बनेगा, जिससे उद्योग के विकास को बल मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493