कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, “हम व्यावसायिक मकसद से यह पहनने योग्य रोबोट विकसित कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल विविध क्षेत्रों में किया जा सकेगा।”
यह रोबोट हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आयरन मैन’ के सूट जैसा है। इसकी बेल्ट बंद करके इसे आसानी से पहना जा सकता है।
इस रोबोट को पहनने वाले की शारीरिक ताकत काफी बढ़ जाएगी, जिससे वह 60 किलोग्राम से भी ज्यादा वजनी चीज उठा पाएगा और यह उसे चलने और सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाने में भी मदद करेगा।
इसे शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इससे उम्रदराज लोगों को भी चलने और विभिन्न गतिविधियां करने में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath