ह्युंडई मोटर्स के वाहनों की बिक्री 10.7 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वाहन निर्माता ह्युंडई मोटर्स इंडिया (एचएमआईएल) ने सोमवार को कहा कि जुलाई 2016 में उसके वाहनों की कुल बिक्री में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के मुताबिक, पिछले महीने कुल 55,807 इकाइयों की बिक्री हुई, जो साल 2015 के जुलाई महीने की 50,411 इकाइयों के मुकाबले 10.7 फीसदी अधिक है।

वाहन निर्माता ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री में 12.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 41,201 इकाई रही, जबकि जुलाई 2015 के दौरान कुल 36,503 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

एचएमआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “ह्युडई मजबूत विकास के पथ पर अग्रसर है। अच्छे मॉनसून, कम मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में कमी और तेल की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ता भावना में सुधार हुआ है। ग्रैंड आई10, एलीट आई20 और क्रेटा के मजबूत प्रदर्शन से बिक्री में 12.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493