ह्युंडई मोटर की बिक्री 2.4 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर ने सोमवार को कहा कि उसकी बिक्री फरवरी महीने में साल-दर-साल आधार पर 2.4 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी बिक्री फरवरी 2015 में 47,612 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 46,505 थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 37,305 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 34,005 थी।

निर्यात हालांकि इसी अवधि में 17.5 फीसदी घटकर 10,307 वाहनों का रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,500 वाहनों का था।

कंपनी के बिक्री और विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “10,264 ईलियट आई20 की भारी बिक्री के बल पर ह्युंडई की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 9.7 फीसदी अधिक 37,305 वाहनों की रही। एक से अधिक बार वाहन खरीदने वालों की श्रेणी में पहली बार वाहन खरीदने वालों की श्रेणी के मुकाबले अधिक वृद्धि हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493