ह्युंडई मोटर ने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाई

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर ने शनिवार को कहा कि उसने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपये तक का इजाफा किया है।

कीमतों में यह वृद्धि एक अगस्त से लागू हो जाएगी। कंपनी की इस समय बाजार में सभी श्रेणियों में दस कारें हैं। इसमें इयान, आई10, ग्रैंडआई10, एलिट आई20, एक्टिव आई20, एक्सेंट, वर्ना, इलेंट्रा, सांटा फे और क्रेटा शामिल हैं।

कंपनी में बिक्री और विपणन विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “लागत में वृद्धि की वजह से कारों की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। अभी तक हम लागत में वृद्धि का भार स्वयं वहन कर रहे थे, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण बाजार परिवेश में अब हम कीमतें बढ़ाने के लिए विवश हैं।”

ह्युंडई मोटर भारत में सबसे बड़ी यात्री कार निर्यातक कंपनियों में से है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493