ह्यूग जैकमैन ने जैक एफ्रॉन को सराहा

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यूग जैकमैन ने कहा कि जैक एफ्रॉन फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के साथ अपने अभिनय कौशल को दूसरे स्तर तक ले गए।

वेबसाइट ‘बिलीबोर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, दृश्य के परे के एक क्लिप में निर्देशक माइकल ग्रेसी और फिल्म में पी.टी. बर्नुम की भूमिका निभा रहे जैकमैन एफ्रॉन की सराहना कर रहे हैं।

जैकमैन ने कहा, “जैक ने पहले से कुछ अलग करने का वाकई निर्णय लिया है और वह अपने अभिनय कौशल को अलग स्तर पर ले गए।”

उनकी ‘लोगान’ भारत में स्टार मूवीज पर 22 अप्रैल को दिखाई जाएगी।

ग्रेसी ने एफ्रॉन की भी प्रशंसा की, जो फिल्म पर करार करने वाले पहले अभिनेता थे।

बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, फिल्म ने 17.2 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493