ह्यू जैकमैन संग बाइक चलाने के दौरान बाल-बाल बचे एफ्रॉन

लंदन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन ने बताया कि वह भाग्यशाली हैं कि वह ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के अपने सह-कलाकार ह्यू जैकमैन के साथ बाइक चलाने के दौरान एक बस से टकराने से बाल-बाल बच गए।

लंदन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन ने बताया कि वह भाग्यशाली हैं कि वह ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के अपने सह-कलाकार ह्यू जैकमैन के साथ बाइक चलाने के दौरान एक बस से टकराने से बाल-बाल बच गए।

एफ्रॉन ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के सह-कलाकारों जैकमैन और जेंडाया के साथ ‘द ग्राहम नॉर्टन शो’ पर उपस्थित हुए थे।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक सुबह जैकमैन के साथ वर्कआउट करने का फैसला लिया तब उस समय स्थिति काफी घातक हो गई थी।

एफ्रॉन ने शो के होस्ट नॉर्टन को बताया, “मैं उनके साथ लंदन में बाइक चला रहा था, लेकिन मैं सुबह के यातायात में बाइक चलाने का अभ्यस्त नहीं हूं, इसलिए यह काफी खतरनाक हो गया।”

उन्होंने कहा, “मैंने ह्यू के पीछे पीछे बाइक चला रहा था और तभी अचानक सामने एक डबल डेकर बस आ गई, मैंने ब्रैक लगाई। उस समय मैं मौत से बाल-बाल बच गया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493