़ डैटसन रेडी गो की ब्रैंड एम्बेसडर बनीं साक्षी मलिक

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक को कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी नई कार-रेडी गो का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

साक्षी डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट के लिए डैटसन के आगामी विज्ञापनों में दिखाई देंगी।

इस समारोह में साक्षी मलिक को रियो ओलिम्पिक खेलों में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रंबध महानिदेशक अरुण मल्होत्रा निसान मोटर इंडिया द्वारा उन्हें नई डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट भेंट की गई।

अरुण ने कहा, “डैटसन रेडी-गो ने भारत में युवा अचीवर्स के लिए वैल्यू प्रपोजिशन को नई परिभाषा दी है। आज हम लिमिटेड एडिशन, रेडी-गो स्पोर्ट पेश करके काफी प्रसन्न हैं, जो त्योहारों पर ग्राहकों को स्पोर्टी थीम का विकल्प प्रदान करेगा। हम साक्षी मलिक के साथ अपने सहयोग की खुशी मना रहे हैं, जिन्होंने रियो में विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। वो डैटसन के इस सिद्धांत का मूर्त रूप हैं कि ‘मैं सपने देखती हूं और उन्हें हासिल करती हूं।”

इस पर साक्षी ने कहा, “मैं डैटसन के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। यह ब्रांड सफल युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है। मेरा मानना है कि डैटसन रेडी-गो मेरे लिए बिल्कुल फिट है क्योंकि मैं हमेशा अपने सपने पूरे करने की कोशिश करती हूं। मेरा मानना है कि मैं हर डैटसन रेडी-गो मालिक के साथ जुड़ाव महसूस करुंगी, जो सभी अपने सपनों को पूरा करने की ओर बढ़ेंगे। तो अपने सपनों की ओर बढ़िए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493