ुअमिताभ नई एप ‘वकाऊ’ का प्रचार करेंगे

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने एक नई वीडियो शेयरिग एप्लीकेशन ‘वकाऊ’ के लिए एक विज्ञापन की शूटिग की। इसके जरिए सिनेहस्तियां प्रशंसकों के साथ अपनी वीडियो शेयर कर पाएंगी और उन पर तुरंत प्रतिक्रिया पा सकेंगी।

कहा गया है कि इस एप्लीकेशन को अमिताभ की डिजिटल टीम ने बनाया है।

बिग बी(72) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “नहीं, यह विज्ञापन नहीं है। यह मोबाइल के लिए एक शूट है। इसे बाद में आना है। यह नई एप वकाऊ के लिए है, जिसे हमारा और हमारी टीम का लांच करने का इरादा है।”

उन्होंने लिखा, “जहां सिने हस्तियां अपने प्रशंसकों के साथ अपनी वीडियो साझा कर पाएंगी और जल्द प्रतिक्रिया पाएंगी। मजेदार।”

अमिताभ ने मोबाइल एप के विज्ञापन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। वह आगे ‘नजीर’ फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493