ुआयुष्मान प्रतिभावान हैं : भूमि पेडणेकर

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने ‘दम लगा के हईशा’ के अपने सह-कलाकार आयुष्मान खुराना की सराहना करते हुए कहा कि पहली फिल्म के बाद से अभिनेता के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है और वह काफी प्रतिभावान हैं।

दोनों एक बार फिर समीर शर्मा की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आएंगे।

भूमि ने आईएएनएस से कहा, “आयुष्मान ‘दम लगा के हईशा’ से ‘मनमर्जियां’ में भी वैसे ही हैं। मैं अब तक जितने भी लोगों को जानती हूं, वह उनमें सच्चे और ईमानदार हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘विक्की डोनर’ के स्टार में पिछले एक साल के दौरान कोई बदलाव नहीं आया है।

भूमि ने कहा, “वह व्यक्ति के रूप में बहुत सुरक्षित हैं और यह उनकी खूबसूरती है। मुझे लगता है कि वह हमेशा ऐसे रहेंगे और कभी नहीं बदलेंगे।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के रूप में शरत कटारिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का नाम था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493