ुशीतकालीन ओलंपिक : उ. कोरिया का अमेरिकी अधिकारियों संग बैठक से इनकार

प्योंगयांग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को आगामी प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान अमेरिका के साथ किसी आधिकारिक बैठक की संभावना से इनकार कर दिया है।

प्योंगयांग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को आगामी प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान अमेरिका के साथ किसी आधिकारिक बैठक की संभावना से इनकार कर दिया है।

ये खेल दक्षिण कोरिया में शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्योंगयांग के सरकारी समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन ने विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया कभी भी अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए गिड़गिड़ाता नहीं है और खेलों के दौरान अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने का उसका कोई इरादा नहीं है।

अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति माइक पेंस की उस टिप्पणी को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने दोनों पक्षों के बीच बैठक होने की संभावना जताई थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी तरह से ओलंपिक खेलों के मद्देनजर है और यह राजनीति से प्रेरित नहीं है।

उत्तर कोरिया शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 22 सदस्यीय उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है।

इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की छोटी बहन किम यो जोंग और उसके शीर्ष नेता किम जोंग-नाम भी शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में पेंस भी शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493