ूमहिला गोल्फ : दूसरे चरण के पहले दिन गुरसिमर और नेहा को बढ़त

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गुरसिमर बाडवाल और नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला गोल्फ टूर-2018 के दूसरे चरण के पहले दिन संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

दोनों ने मंगलवार को दो ओवर 72 का स्कोर किया।

स्मृति मेहरा, शर्मिला निकोलेट, गौरिका विश्नोई, तवेशा मलिक इन दोनों से पीछे रहीं। स्मृति ने 73, शर्मिला ने 74, गौरिका और तवेशा ने 75-75 का स्कोर किया।

गुरसिमर ने अच्छी शुरुआत की और पहले तथा पांचवें होल पर बर्डी लगाई। लेकिन नौवें से 11वें होल के बीच तीन बोगी ने उनको बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि 14वें होल पर बर्डी से वह बराबर पर आ गई थीं। लेकिन एक बार फिर 16वें होल पर बोगी ने उनका नुकसान किया।

स्मृति के पास बढ़त हो सकती थी। उनके पास पांच होल में तीन बर्डी की बढ़त थी। लेकिन 14वें होल पर बोगी ने उनका काम बिगाड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493