ूमोनाको से जुड़े वूल्फ्सबर्ग के दिग्गज कीपर बेनागलियो

बर्लिन, 17 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग के लिए सबसे अधिक जर्मन लीग मैच खेलने वाले गोलकीपर डिएगो बेनागलियो ने फ्रेंच चैम्पियन एएस मोनाको के साथ करार कर लिया है।

बेनागलियो ने वूल्फ्सबर्ग को नौ सीजन तक सेवाएं दी थीं। 33 साल के इस स्विस स्टार ने इस क्लब के लिए कुल 321 मैच खेले और इस दौरान क्लब ने जर्मन लीग, डीएफबी कप और सुपर कप खिताब जीता।

अपने देश के लिए 61 मैच खेलने वाले बेनागलियो ने मोनाको के साथ तीन साल का करार किया है। मोनाको की टीम 2016-16 के चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

बीते सीजन में बेनागलियो हालांकि वूल्फ्सबर्ग के लिए सिर्फ 14 मैच खेल सके थे। इस क्लब ने खुद को रेलीगेशन से बचाते हुए इस सीजन में भी जर्मन लीग में बनाए रखा है।

बेनागलियो ने अपने देश के लिए तीन विश्व कप, एक यूरोपीयन चैम्पियनशिप और 2012 ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493