वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस तूफान हार्वे से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस से आपातकालीन सहायता राशि की मांग करेगा।
वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस तूफान हार्वे से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस से आपातकालीन सहायता राशि की मांग करेगा।
बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने टेक्सास का दौरा करते समय कहा, “अमेरिकी जनता आपके साथ है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रारंभिक सहायता राशि के तौर पर 5.9 अरब डॉलर की मांग कर सकते हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इससे पहले कहा था कि राज्य को संघीय सरकार से 125 अरब डॉलर की सहायता राशि की जरूरत है।
इस भयानक तूफान के कारण कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
व्हाइट हाउस ने साथ ही कहा कि ट्रंप खुद भी 10 लाख डॉलर सहायता राशि के तौर पर देंगे।
इससे पहले व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि तूफान और उसके साथ आई बाढ़ के कारण करीब एक लाख घर प्रभावित हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath