ृकविता भरतिया के लिए रैंप पर चलीं टिस्का

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने यहां शुक्रवार को अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्लू) स्प्रिंग-समर 2017 के 28वें संस्करण के तीसरे दिन डिजाइनर कविता भरतिया के लिए काले और लाल रंग की साड़ी पहन कर जलवे बिखेरे।

टिस्का ने भरतिया के काम को अलग अंदाज में पेश किया। कलेक्शन साधारण और काफी अलग था।

रैंप पर मॉडल्स टोपियों, जैकेट, कढ़ाई और साधारण बहुस्तरीय स्कर्ट में दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय फैशन महोत्सव भारतीय डिजाइनर जे.जे. वलाया और अल्पना नीरज के गुरु-शिष्य कलेक्शन के साथ रविवार को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493