ृ’बायपास रोड’ में काम करने का अनुभव बेहतरीन : रजत कपूर

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजत कपूर आगामी फिल्म ‘बायपास रोड’ को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म में एक जटिल किरदार निभाना मजेदार रहा।

‘बायपास रोड’ नील नितिन मुकेश के छोटे भाई नमन नितिन मुकेश की डेब्यू डाइरेक्शन फिल्म है।

इसकी पटकथा नील ने लिखी है।

रजत ने आईएएनएस से कहा, “‘बायपास रोड’ में पिता-बेटे के अद्भुत संबंध को एक्सप्लोर करने का अनुभव बेहतरीन रहा।”

इसमें वह पिता की भूमिका निभाते दिखेंगे।

फिल्म में अदा शर्मा और गुल पनाग भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493