ेसलमान को ‘जुड़वा 2’ से काफी उम्मीदें

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) में चुटकी लेते हुए कहा कि वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’ भारतीय सिनेमा की सफलता को विश्व स्तर पर अगले पायदान पर ले जा सकती है।

न्यूयॉर्क में आईफा के आयोजन से भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर पहचान मिलने के बारे में बात करते हुए वरुण ने यहां संवाददाओं से कहा, “‘दंगल’ और ‘बाहुबली’ के अच्छे प्रदर्शन के साथ भारतीय सिनेमा ने वैश्विक मानचित्र पर शानदार उपस्थिति दर्ज की है। यहां तक कि ‘बाहुबली’ ने उत्तर अमेरिका में भी काफी अच्छा व्यापार किया है।”

वरुण की इस टिप्पणी के तुरंत बाद सलमान ने कहा, “‘जुड़वा 2’ भारतीय सिनेमा को अगले पायदान तक ले जाएगी।”

‘जुडवा 2’ वर्ष 1997 की सलमान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। इसमें जैकलिन फर्नाडीज और तापसी पन्नू जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सलमान की फिल्म के सिक्व ल में काम करने को लेकर दबाव महसूस करने के बारे में पूछे जाने पर वरुण ने कहा, “हमने केवल एक सीन में साथ काम किया है, लेकिन हम उसके बारे में बात नहीं कर सकते।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493