े’स्टार वॉर्स’ में अभिनय करना चाहते हैं एंड्रयू लिंकन

लंदन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्तमान में हॉरर शो ‘द वॉकिंग डेड’ में काम कर रहे अभिनेता एंड्रयू लिंकन का कहना है कि अगर वह इस शो में अभिनय नहीं करते तो वह ‘स्टार वॉर्स’ में हाथ आजमाने से अधिक कुछ नहीं चाहते।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लिंकन (44) का कहना है कि वह और उनके सह-कलाकार डेविड मोरीसी हैरान थे कि उन्हें ‘हैरी पोटर’ में ब्रिटिशर्स की भूमिका नहीं मिली, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में वह ‘स्टार वॉर्स’ में होंगे।

लिंकन ने शो ‘टॉकिंग डेड’ के बाद ‘द वॉकिंग डेड’ के एक साक्षात्कार में कहा, “डेव मोरीसी और मैं.. हम मजाक करते थे कि हम ब्रिटिश इक्विटी के अकेले अभिनेता हैं जो ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी में नहीं थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493