ेस्पेनिश लीग : बिलबाओ ने विलारियल को हराया

विलारियल (स्पेन), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिक बिल्बाओ ने ला लीगा के एक मुकाबले में विलारियल को 3-1 से हरा दिया।

सोमवार को मिली इस जीत की बदौलत बिलबाओ अब ला लीगा में 12वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद विलारियल छठे स्थान पर कायम है।

बिलबाओ ने चौथे मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। बिलबाओ के लिए यह गोल इनिगो कोरडोबा ने किया। इस दौरान विलारियल के मिडफील्डर पाब्लो फोर्नल्स मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि मैच जारी रहा और बिलबाओ ने पहले हाफ में अपना वर्चस्व कायम रखा। मैच के दूसरे हाफ में इनाकी विलियम्स ने 51वें मिनट में एक और गोल कर बिलबाओ को 2-1 की बढ़त दीला दी।

इसके बाद विलारियल के कार्लोस बाका ने 67वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर को 1-2 कर दिया। बाका के गोल से लग रहा था कि मैच 1-2 के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

लेकिन चोट के कारण छह महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे इकेर मुनियन ने 87वें मिनट में एक और गोल दागकर बिलबाओ को विलारियल पर 3-1 की जीत दीला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493