्न’आव्रजकों की फेसबुक प्रोफाइल जांच रहे अमेरिकी अधिकारी’

न्यूयार्क, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सीमा अधिकारी आव्रजकों को देश में आने की अनुमति देने से पहले उनके फेसबुक प्रोफाइल की जांच कर रहे हैं।

यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के मद्देनजर उठाया गया है। इस आदेश में उन्होंने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर अस्थायी रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर रोक लगाई है।

‘द इंडिपेंडेंट’ की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अमेरिकी अधिकारी प्रवासी नागरिकों के राजनीतिक विचारों को जानने के लिए उनके फेसबुक पेज की जांच कर रहे हैं।

ह्यूस्टन की एक वकील माना येगानी के हवाले से कहा गया कि ट्रंप के शासकीय आदेश के लागू हो जाने के घंटे भर बाद कई ग्रीन कार्डधारकों को सीमा एजेंटों द्वारा अमेरिकी हवाईअड्डे पर रोक लिया गया। गौरतलब है कि ग्रीन कार्डधारकों को अमेरिका में रहने और कार्य करने का अधिकार प्राप्त है।

अमेरिकी इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (अलिया) के अनुसार, सीमा एजेंट हिरासत में लिए गए लोगों के सोशल मीडिया खातों की जांच कर रहे हैं। इन लोगों को अमेरिका में दाखिले की अनुमति देने से पहले उनके राजनीतिक विश्वास को लेकर पूछताछ की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493