्न’फाइव ए साइड’ हॉकी में हेरिटेज स्कूल को लड़कियों का खिताब

नई दिल्ली , 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रथम हॉकी वल्र्ड सोसाइटी इंटर स्कूल ‘फाइव ए साइड’ हॉकी टूर्नामेंट में अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब हेरिटेज स्कूल ने जीता। इसी वर्ग में बालकों का खिताब आर्मी पब्लिक स्कूल को मिला।

आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) ने रामजस पब्लिक स्कूल डे बोडिर्ंग को 3-1 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम के लिए प्रिंस ने दो और अरुण ने एक गोल किया। रामजस के लिए एक गोल हिमांशु ने किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में हेरिटेज स्कूल ने रामजस डे बोडिर्ंग स्कूल को 2-1 से मात दी। विजेता टीम के लिए इपस्तिा ने दो गोल किए। रामजस के लिए विदिशा ने गोल किया।

पूर्व भारतीय ओलंपिक हॉकी कप्तान जफर इकबाल ने खिलाड़ियों के बीच पदक बांटे। वल्र्ड हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष वी. एस. जग्गी ने बताया कि 40 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को फ्लैश स्पोटर्स की तरफ से हॉकी स्टिक दी गई।

हॉकी को स्कूली स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हॉकी वल्र्ड सोसाइटी का गठन पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने मिलकर किया है। जग्गी इसके अध्यक्ष हैं जबकि संजय भाटिया महासचिव हैं। नावेद जिया कोषाध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493