्नरैली : एशिया पेसेफिक खिताब के करीब पहुंचे गौरव

चिक्कामगलुरु, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के कार रेसर गौरव गिल एफआईए एशिया पेसेफिक रैली चैम्पियनशिप खिताब के करीब पहुंच गए हैं।

एमआरएफ टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे गौरव के चिर प्रतिद्वंद्वी और टीम के साथी खिलाड़ी ओले क्रिस्टियन वेबे ने गियर बॉक्स की परेशानी के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

इस बीच, एमआरएफ एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप में कर्ना कादुर और सह-चालक निखिल वी. पाई विजेताओं के रूप में उभर कर सामने आए।

साल 2013 और 2016 में एपीआरसी के विजेता गौरव ने वेबे से छह अंकों की बढ़त हासिल कर फाइनल दौर में प्रवेश कर लिया है।

वेबे ने कहा, “आज (शनिवार) को पहले स्तर के दौरान मैंने कुछ शोर सुना और इसके बाद मैंने अपन लय खो दी। इसके बाद लय हासिल करना मुश्किल हो गया और स्थिति और भी मुश्किल तथा खराब हो गई। मेरी कार तीसरे गियर में फंस गई थी। हमारा कुछ समय बर्बाद हो गया था, लेकिन खेल खत्म नहीं हुआ है। इसमें कुछ भी हो सकता है और जीत के लिए मैं हर भरसक प्रयास करूंगा।”

गौरव ने कहा, “रविवार को होने वाले रैली काफी मुश्किल और लंबी है। वैसे तो मेरे पास अच्छी बढ़त है, लेकिन मैं सावधानी से चलूंगा। मेरी कार अच्छी चल रही है और इसके पहिए बेहतर काम कर रहे हैं। पहियों ने अच्छी ग्रिप दी है और मैं और भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493