इस्लामाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ ने बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि रेंजर्स ने मंगलवार रात आतंकवादियों को मार गिराया। इनका संबंध एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से था। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath